{"_id":"d64663c8a917f9ebeb03d56dceaca076","slug":"dividers-fired-upon-the-van-one-death-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर वैन पलटी,एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर वैन पलटी,एक की मौत, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 23 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर शीला ढाबे के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय तेजी से आ रही मारुति वैन असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में वैन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी लोग लगन चढ़ाने गांव कुनैठा जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कानपुर जनपद के थाना सचेंडी क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी होरीलाल की पुत्री पूजा की शादी कुनेठा गांव निवासी राजेंद्र फौजी के बेटे के साथ तय हुई है। शुक्रवार को लगनोत्सव का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
होरीलाल अपने भाई रामदास (45) पुत्र सीताराम, रिश्तेदार सुरेश (30) और महेंद्र (35) पुत्रगण गजोधर निवासी सिरोमणिपुर कानपुर देहात, विजय (29) पुत्र फोखट, सुजीत (18) पुत्र होरीलाल, संतोष (28) पुत्र चेवू निवासी उदयपुर के साथ मारूति वैन में सवार होकर कुनैठा जा रहे थे।
विज्ञापन
बकेवर बाईपास स्थित शीला ढाबे के पास पहुंचे, तभी ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में मारुति बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में रामदास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर ढाबे पर मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। दुर्घटना की जानकारी होने पर बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।