{"_id":"5ac11b314f1c1bee618b4ef9","slug":"divas-will-get-4-percent-reservations-in-every-region-om-prakash-rajbhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को हर क्षेत्र में मिलेगा चार प्रतिशत आरक्षण : ओमप्रकाश राजभर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को हर क्षेत्र में मिलेगा चार प्रतिशत आरक्षण : ओमप्रकाश राजभर
अमर उजाला/इटावा
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पंडाल परिसर में दिव्यांग को ट्राईसाइकिल प्रदान करते मंत्री ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुमाइश पंडाल में रविवार को दिव्यांगों के कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 15 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कुल 2130 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण दिए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव के दिव्यांगों को उपकरण मिल सके इसके लिए गांव और तहसील में भी उपकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए शल्य चिकित्सा आठ से बढ़ाकर दस हजार कर दी गई है। दिव्यांगजनों को सभी क्षेत्रों में चार प्रतिशत आरक्षण मिले यह कानून आगामी 25 जून से लागू होगा।
बताया कि ढाई महीने पहले यह प्रस्ताव पास हो चुका है। उन्होंने कहा दिव्यांगों को अब प्रदेश की बसों से प्रदेश से बाहर जाने पर किराया भी नहीं चुकाना पड़ेगा। उन्हाेंने कहा कि परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में दिव्यांगों को यात्रा करने को लेकर वह तीन अप्रैल को मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उनका प्रयास है कि यूपी के दिव्यांगों को एक हजार रुपये पेंशन मिले।
विज्ञापन
बताया कि दिव्यांगों को जो कृषि अनुदान पहले 20 हजार रुपये मिलता था वह अब 35 हजार रुपये कर दिया गया है। प्रदेश के सभी मंडलों में दिव्यांगों के बचपन केयर सेंटर खुलने तथा उनमें भी परिषदीय स्कूलों की तरह मिड डे मील दिये जाने की बात कही। कहा कि दिव्यांगों की आबादी डेढ़ करोड़ से ऊपर है लेकिन स्कूल 16 हैं। लिहाजा मंडल में चार विद्यालय की बात वह बराबर मुख्यमंत्री से कर रहे हैं।
संचालन केकेडीसी हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ पीके श्रीवास्तव, एएसपी जितेन्द्र श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सिओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह, उपनिदेशक कृषि एके सिंह, डीआईओएस देवेन्द्र प्रकाश, बीएसए ओपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।