फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   district president Ashok Indulging in anti-party activities

पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त हैं जिला अध्यक्ष अशोक

Wed, 23 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 23 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
district president Ashok Indulging in anti-party activities

समाजवादी पार्टी जिला कार्यसमिति के सदस्य केके यादव

विज्ञापन
ने सपा जिलाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री अशोक यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता के साथ मिलकर पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।

वह असामाजिक तत्वों को संरक्षण भी दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्ष पर हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उनके साथ गालीगलौज करने व दूसरे दिन कार्य समिति की बैठक से अपमानित कर भगा देने का भी आरोप लगाया है।

एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा नेता केके यादव ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के उदय के समय से पार्टी के लिए तन मन से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष पद की आड़ में पार्टी की लुटिया डुबोने का कार्य कर रहे हैं।

पार्टी के लिए जमीनी कार्य न कर सिर्फ अखबारों में सुर्खियां बनकर वह पार्टी के नेताओं को गुमराह कर रहे हैं। उक्त आरोपों के संबंध में सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि केके यादव कार्यसमिति सदस्य नहीं हैं। उनके ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। केके यादव पर वह अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed