{"_id":"61be2bbe6ff2bd22af09ff24","slug":"dinesh-etawah-news-knp6703470113","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का हर नागरिक भयमुक्त वातावरण में रह रहा: दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का हर नागरिक भयमुक्त वातावरण में रह रहा: दिनेश शर्मा
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व अन्य नेता
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भाजपा सरकार आने से प्रदेश से अराजकता का माहौल समाप्त हुआ है। प्रदेश का हर नागरिक भयमुक्त वातावरण में जीवन जी रहा है। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कही।
डिप्टी सीएम ने कहा पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं गुंडाराज व्याप्त था। सपा की सरकार में गुंडागर्दी चरम पर थी, जो भाजपा सरकार में पूर्णतया समाप्त हो चुकी है। प्रदेश के गुंडे, माफिया या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं या सलाखों के पीछे हैं। गुंडों में पुलिस का भय इस कदर व्याप्त है कि वे गले में तख्तियां डालकर सरेंडर कर रहे हैं। योगी सरकार ने गुंडों पर कार्रवाई करने के साथ उनके अवैध घरों एवं मकानों पर बुलडोजर चलवाने का काम किया है जिसके लिए पूरे सूबे में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
कहा सर्वे के अनुसार ये स्पष्ट है आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से भाजपा फिर पूर्ण बहुमत से 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित है। पीएम मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तहत कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में जो भी योजनाएं संचालित हो रहीं हैं। उनमें किसी भी प्रकार का भेदभाव धर्म, जाति के नाम पर नहीं हो रहा है। हर जरूरतमंद को उन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जबकि पूर्ववर्ती सरकार में योजनाएं केवल परिवार या सजातीय को लाभ देने के उद्देश्य से ही बनाई जाती रही हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा सरकार में गरीबों एवं जरूरतमंदों को फ्री में राशन, शिक्षा, वैक्सीन, जांच, इलाज, बिजली कनेक्शन, शौचालय, आवास एवं चिकित्सा बिना किसी भेदभाव एवं बिना भ्रष्टाचार के उपलब्ध करवाई जा रही है। कहा बहुत जल्द विपक्षी पार्टियां जाति के आधार पर बांटकर भरमाने का प्रयास करेंगी ताकि उनको सत्ता की प्राप्ति हो सके।
कहा सभी जानते हैं भाजपा राजनीति केवल सत्ता हासिल करने के लिए नहीं करती, बल्कि भाजपा जनसेवा करने के लिए राजनीति करती है। इसका जीता जागता उदाहरण कोरोना काल है जिसमें विपक्ष पूरी तरह घरों में दुबका रहा, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष एवं साधारण से साधारण कार्यकर्ता अपनी क्षमता अनुसार जनसेवा में लगे रहे।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, महामंत्री अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, डा. रमाकांत शर्मा, रामकुमार चौधरी, गोपाल मोहन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, जिला मंत्री डॉ. ज्योति वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विरला शाक्य के अलावा मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, समेत वरिष्ठ, निवर्तमान एवं वर्तमान जिला पदाधिकारी समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इटावा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हाल में हुई इनकम टैक्स छापेमारी से भाजपा का कुछ लेना-देना नहीं है। आयकर विभाग भारत सरकार का एक स्वतंत्र उपक्रम है और वह सभी के खिलाफ कार्रवाई करता है। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शनिवार को इटावा पहुंचे थे। उन्होंने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में ये बात कही।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम जो कहते हैं , वो करते हैं, दूसरे हैं जो सपना देखते हैं। सपना देखने के बाद कहते हैं यह तो मैंने सोचा था। केंद्र में भी डबल नहीं ट्रिपल इंजन की सरकार रही। कांग्रेस नेतृत्व यूपीए सरकार को सपा और बसपा को मदद देते रहे। उस समय यह तीनों दल एक थे। सपा, बसपा, कांग्रेस, माकपा, भाकपा का चुनाव चिह्न अलग जरुर है, लेकिन इनका मंतव्य और उद़्देश्य एक ही है। वहीं भाजपा का उद्देश्य है विकास, शांति और लोगों को रोजगार।
उन्होंने कहा कि यूपी में अब तक का सबसे बड़ा गठबंधन सपा और बसपा का हुआ, दोनों अपने बल पर सत्ता में रहे, लेकिन फिर बुरी तरह हारे। सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ फिर भी हार मिली। अब भाजपा अपने बल, अपने कार्यकर्ताओं के बल और किए गए कार्यों के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी।
कहा भाजपा जनता को अपना परिवार मानकर उसे खुशहाल करने का कार्य करती हेै। साथ ही कहा व्यक्तिगत परिवार खुशी हो, संपन्न हो इसके विरोधी नहीं हैं। कहा हम जो कहते हैं वह करते हैं। जबकि दूसरे सपने देखते हैं। हम चुनाव में अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर, विकास कार्यों के मुद्दों पर और दो सहयोगियों के साथ चुनाव लड़ेगी। जाति, धर्म, क्षेत्र, सम्प्रदाय के आधार पर नहीं हमारा मुद्दा केवल विकासवाद है,और विकासवाद के आधार पर पहले भी चुनाव में थे, आज भी हम विकासवाद के आधार पर चुनाव लड़ेंगे।