फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Difficulty in finding fault by filling fields

खेतों में भरा है पानी, कैसे ढूंढे फाल्ट

Wed, 22 Jul 2020 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Difficulty in finding fault by filling fields
कस्बा स्थित बिजली सब स्टेशन पर 33/11 केवीए से मंगलवार की दोपहर सप्लाई बंद हो गई थी। इसके बाद बुधवार को सुबह 11.30 बजे सप्लाई दोबारा चालू तो हुई।
विज्ञापन

लेकिन फाल्ट हो जाने से एक घंटे बाद बिजली दोबारा चली गई। इसके बाद देर शाम तक लाइन चालू नहीं हो सकी। विभाग के जेई का कहना है कि भरथना से जो सप्लाई लाइन जोड़ी गई है वह खेतों के ऊपर से होकर गुजरी है।
बरसात से खेतों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। इस कारण कर्मचारी फाल्ट नहीं ढूंढ पा रहे हैं। बिजली विभाग के जेई अमर बहादुर ने बताया कि जब से भरथना से सप्लाई जोड़ी गई है तब से कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

30 किलोमीटर लंबी लाइन धान के खेतों से होकर आई है, जिसमें आधे घुटनों तक पानी भरा रहता है। कर्मचारी पानी में घुसकर कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट ढूंढ भी लेते हैं तो लंबी लाइन होने की वजह से हल्की सी भी आंधी और पानी आने पर लाइन ब्रेकडाउन में चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह वह खुद लाइन सही कराने गए थे। इसके बाद सप्लाई चालू कर दी गई, लेकिन दो घंटे बाद पुन: बारिश आ जाने से ब्रेकडाउन में चली गई।
बिजली न आने से कस्बावासियों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। नगर पंचायत के कर्मचारी बिजली न होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं और इकदिल बिजली घर से करीब ढाई सौ गांव को सप्लाई मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed