फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dhanteras will be celibrated 2 days

दो दिन रहेगी त्रयोदशी, उदया तिथि से 23 को भी मनेगी धनतेरस

Sat, 22 Oct 2022 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
dhanteras will be celibrated  2 days
इटावा। धनतेरस पर सोना-चांदी, आभूषण और बर्तन की खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. रमाकांत शर्मा ने बताया कि धनतेरस 23 अक्तूबर को मनाएं। सूर्योदय के बाद उदया तिथि की मान्यता होती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 22 अक्तूूबर की शाम 6:02 बजे त्रयोदशी तिथि शुरू हो रही है। ये 23 अक्तूबर की शाम 6:03 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। पंचांग के अनुसार अनुसार इस योग में शुभ कार्य करने पर उसमें तीन गुने की सफलता हासिल होती है जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग को शुभ माना गया है। इसमें सभी सिद्धियों का वास होता है। त्रिपुष्कर योग दोपहर 1:50 बजे से शाम 6:02 बजे तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 23 अक्तूूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण, नहीं होगी गोवर्धन पूजा
ज्योतिषाचार्य राजीव अग्रवाल ने बताया 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण होने की वजह से गोवर्धन पूजा नहीं की जाएगी। सूर्य ग्रहण दोपहर 2:29 बजे से शुरू होगा और शाम 6:32 बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रहण का मध्य समय 5:30 होगा। सूर्यास्त 5:38 पर होगा। ग्रहण के समय भोजन बनाना, ग्रहण करना निषेध है। गोवर्धन पूजा 26 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed