फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dhaba operator hit by DCM, dies

Etawah News: ढाबा संचालक को डीसीएम ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 14 Mar 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dhaba operator hit by DCM, dies
फोटो 48: प्रतीक की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डीसीएम ने पैदल जा रहे ढाबा संचालक को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी प्रतीक (28) का पक्के बाग में ढाबा था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह पैदल आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे होते हुए घर जा रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से डीसीएम चालक की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed