फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dhaan

भरथना में दो किसानों ने बेचा 52 क्विंटल धान

Wed, 03 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
dhaan
सरकारी क्रय केंद्र पर धान की तौल कराते केंद्र प्रभारी - फोटो : ETAWAH
इटावा। जनपद में धान खरीद केंद्र के तीसरे दिन बुधवार को भरथना में दो किसानों से 50 क्विंटल से अधिक धान खरीदा गया। शहर में नई मंडी परिसर में स्थित चारों क्रय केंद्रों पर लगातार तीसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। शुरु के दो दिन 27 में से किसी भी क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

भरथना संवाद के अनुसार भरथना कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर स्थित खाद्य विभाग के केंद्र संख्या बी पर ग्राम वैशौली निवासी किसान दुर्वेश सिंह ने 32 क्विंटल व नगर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी सुर्वेश ने 20 क्विंटल धान बेचा। केंद्र प्रभारी राजेश सिंह ने बताया दो दिन बाद किसानों की धान की तौल कराई गई। हालांकि इस दौरान परिसर में संचालित तीन अन्य केंद्रों पर सन्नाटा व्याप्त रहा।
विज्ञापन

बकेवर संवाद के अनुसार सहकारी समिति पर धान क्रय केंद्र पर लगातार तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। महेवा ब्लाक में तीन धान खरीद केंद्र सहकारी समिति बकेवर, महेवा व निवाड़ीकला में खोले गए हैं। बकेवर किसान सेवा सहकारी समिति पर धान की तौल के लिए कांटा तैयार करा दिए गए हैं। करीब 300 पैकेट बारदाना भेजा गया है। पिछली बार दो हजार क्विंटल के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र आठ सौ क्विंटल की खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में धान कटाई कार्य धीमी गति से चल रहा है। धान में नमी होने की वजह से धान न बिक पाने की वजह से किसानों को धान का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा किसान धान कम दामों पर आढ़त पर 1260 से 1270 रुपये प्रति क्विंटल बेचने को मजबूर हैं। धान की नमी में चलते धान खरीद केंद्रों पर धान सरकारी समर्थन मूल्य में न बिक पाने से तमाम किसान अपना धान मंडी में आने पौने भाव मे बेच रहा है।

समिति के सचिव व धान खरीद केंद्र प्रभारी राजीव गोयल ने बताया पिछले साल दो हजार क्विंटल का लक्ष्य मिला था। इस बार रोजाना अधिकतम तीन सौ क्विंटल धान की तौल का निर्देश है। क्रय केंद्र पर कांटा से लेकर धान की नमी मापने वाली मशीन भी उपलब्ध है। मानक के अनुरूप जो किसान धान लेकर आएगा। उसका धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed