फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Devotees will take a dip today

आज श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी

Thu, 18 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Devotees will take a dip today
चकरनगर। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पचनद संगम की धारा में डुबकी लगाने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। तीर्थ क्षेत्र में दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें सजा ली हैं। प्रसाद खेल खिलौने आदि अन्य चीजों की दुकानें बृहस्पतिवार को स्थापित हो गई।
विज्ञापन

देर शाम तक मेला में छोटे छोटे दुकानदार दुकानें लगाने में व्यस्त रहे। संगम में डुबकी लगाने के लिए सुदूर शहरों से साधु संत आस्थावान लोग संगम क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। वे सहजता से प्रातकाल स्नान ध्यान कर पूजा अर्चना संपन्न कर सकें।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय लोग भी बड़ी संख्या में कार्तिक पूर्णिमा की संध्या पर पचनद क्षेत्र में पूजा अर्चना की। थानाध्यक्ष बिठौली सुरेश चंद ने वाहनों के आवागमन के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था के साथ पुलिस बल को तैनात किया है, जिससे कि मेला में आने जाने वालों को दर्शन आदि ने किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के ठहराव को अलग व्यवस्था सुनिश्चित की है। उप जिलाधिकारी चकरनगर देवेंद्र कुमार पांडे ने पचनद क्षेत्र में मेला का स्नान ध्यान के लिए संपूर्ण व्यवस्था का अवलोकन किया।
अधीनस्थ कर्मियों को समुचित व्यवस्था के लिए दिशा निर्देश दिए। मेले में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ ने अन्य थानों के पुलिस वालों को मेला में ड्यूटी के लिए तैनात किया है।
उधर, चंबल अंचल के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के ऐतिहासिक महत्व के प्रसिद्ध स्थल पंचनद का मेला दशकों बाद भी राष्ट्रीय स्तर का दर्जा पाने की बाट जोह रहा है।
देश भर के श्रद्धालु और पर्यटक यहां आते हैं और चंबल के प्राकृतिक और सांस्कृतिक सौंदर्य से अभिभूत होते हैं। बावजूद इसके प्रति सरकार और शासन की बेरुखी हैरत में डालने वाली है।
गौरतलब है कि सिंध, पहुंज, क्वारी, चंबल और यमुना नदियों के संगम पर सदियों पुराने पंचनद कुंभ को राष्ट्रीय मेला का दर्जा दिलाने के लिए चंबल फाउंडेशन के पदाधिकारी हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं।

वहीं चंबल परिवार के संस्थापक और चर्चित फिल्मकार शाह आलम पंचनद कुंभ नाम से दस्तावेजी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। किसी दौर में बागियों की शरणस्थली मानी जाने वाली पचनद घाटी में बन रही यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म देश-विदेश के फिल्म समारोहों में प्रदर्शन के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed