फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bhognipur canal-side road plagued by bushes and potholes; commuters facing trouble.

Etawah News: भोगनीपुर नहर पटरी सड़क झाड़ियों-गड्ढों से घिरी, राहगीर परेशान

Mon, 05 Oct 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bhognipur canal-side road plagued by bushes and potholes; commuters facing trouble.
फोटो 07:: नहर पटरी पर दोनों ओर उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां। स्रोत-ग्रामीण
इटावा। भोगनीपुर निचली गंगा नहर के नगला महासिंह पुल से गौतमपुरा पुल तक करीब तीन किलोमीटर लंबी डामर सड़क इन दिनों झाड़ियों और गड्ढों से घिरी है। सड़क के दोनों ओर कई फीट ऊंची झाड़ियां उग आई हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने सड़क की खराब स्थिति पर चिंता जताई है।
विज्ञापन



स्थानीय निवासी राम सिंह, दीपू निषाद, पुष्पेंद्र सिंह, सोनू और प्रशांत यादव ने बताया कि सड़क किनारे लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। झाड़ियां उगकर सड़क तक फैल गई हैं। डामर की गिट्टी उखड़ गई है और जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे सड़क का किनारा भी दिखाई नहीं देता। सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। हादसे के डर से लोग दिन में भी इस रास्ते से निकलने से बचते हैं।
विज्ञापन




खराब मार्ग के कारण लखना बाजार जाने वाले लोगों को करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने झाड़ियों की सफाई, गड्ढों की मरम्मत और साइड शोल्डर दुरुस्त करने की मांग की है। एक्सईएन राकेश कुमार ने बताया कि सफाई कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि करीब 15 दिन में सफाई शुरू हो जाएगी। सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों को भी कटवाकर साफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed