{"_id":"61e06c5666ef25751d42e448","slug":"dense-fog-in-the-morning-sunny-day-etawah-news-knp675178243","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह घना कोहरा, दिन में खिली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह घना कोहरा, दिन में खिली धूप
विज्ञापन
इटावा। मकर संक्राति तक मौसम के बदलते मिजाज के बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है। करीब सप्ताह भर पूर्व बदली और बूंदाबांदी का नजारा देखने के बाद दो दिन से सुबह के समय कोहरे के बाद दिनभर खिली धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है।
बृहस्पतिवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरा से होने की वजह से करीब पचास मीटर दूर साफ तरह से देख पाना मुश्किल था। इस दौरान जरूरी कार्य से आते जाते इक्का-दुक्का वाहन सवारों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।
दो दिन से अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री पर बरकरार है। फर्क इतना है कि बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को घना कोहरा सुबह करीब दस बजे छाया रहा। इसके बाद सूर्यदेव निकले तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
वृद्धजन घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों या फिर छतों पर बैठे रहे। हालांकि, सुबह से चलने वाली शीतलहर धूप की वजह से कोई खास असर नहीं छोड़ सकी। शीतलहर चलने के बावजूद गलन भरी सर्दी कायम जरूर रही, लेकिन वह लोगों पर असर छोड़ने में नाकाम रही।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार के मौसम का पूर्वानुमान आसमान साफ रहने व खिली धूप रहने की संभावना जताई जा रही है। कोहरा पड़ने और हल्की हवाएं चलने के भी आसार हैं।