{"_id":"49a5ff16d8b66961a6847c7c8174cbf2","slug":"delayed-death-due-to-the-remembrance-of-god-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान के स्मरण से टलती है मृत्यु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान के स्मरण से टलती है मृत्यु
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत महोत्सव के तहत यहां खटखटा बाबा कुटी परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भागवताचार्य ने कहा कि पशुओं के अंदर एक कमी होती है, लेकिन मनुष्य के अंदर सारी कमियां विद्यमान रहती हैं। सृष्टि की रचना भारत में ही हुई। यहीं से लोग सारी दुनिया में फैले। भगवान का स्मरण करना ही मृत्यु को टालना है।
विज्ञापन
आचार्य मनमोहन गोस्वामी ने कहा कि हिरन कान का कच्चा होता है। बहेलिया सारंगी बजाता है और हिरन भागा चला आता है और बहेलिया उसे पकड़ लेता है। पतंगा आग के चक्कर में फंसता है। वह दीपक को देखता है और वहां पर पहुंचकर उसमें जल जाता है। नाक के कारण भौरा फंसता है।
विज्ञापन
वह खुशबू सूंघते हुए आता है और भंवर जाल में फंस जाता है। जीभ के कारण मछली फसती है। वह खाने की वस्तु देखकर उधर लपकती है और शिकारी का कांटा उसकी जीभ में फंस जाता है। उन्होंने कहा कि सारी कमियां मनुष्य के अंदर होती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि सोहम नहीं दासोहम कहना चाहिए।
काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर ही मनुष्य की कमियां हैं। उन्होंने कहा कि भगवान को भूलने का नाम ही मृत्यु है। उन्होंने मानसिक पूजा की बात करते हुए एक श्लोक का उदाहरण दिया, जिसमें शिव स्तुति करते हुए कहा गया है कि मेरी आत्मा आप ही हो, पार्वती जी बुद्धि, सहचर प्राण आपके गण हैं, शरीर ही एक मंदिर है।