फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Deadly attack on BJP leaders, car window broken in stone pelting

Etawah News: भाजपा नेताओं पर जानलेवा हमला, पथराव में कार का शीशा टूटा

Tue, 05 May 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on BJP leaders, car window broken in stone pelting
इटावा। सिविल लाइंस क्षेत्र में रविवार रात भाजपा जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत व जिलामंत्री सुरेश राजपूत से कुछ लोगों ने रंगदारी मांगते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट कर चेन लूट ली। साथ ही गाड़ी पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आधी रात थाने का घेराव किया। पुलिस ने मामले में पांच नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। अवंतीनगर निवासी सतेंद्र राजपूत रविवार रात 10 बजे सिलायता मोड़ पूठन सकरौली में एक स्वागत कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम बेचेलाल की दुकान पर था, जहां उनके साथ भाजपा जिलामंत्री सुरेश राजपूत और रामजीत राजपूत भी थे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद वहां अचानक कुछ लोग आए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि दो सगे भाई मनोज राजपूत और सनोज राजपूत अपने साथियों चंद्रभान, होशियार सिंह, उमेश तथा करीब पांच अज्ञात लोगों के साथ आए थे और कथित रूप से रंगदारी की मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध पर सभी आरोपियों ने हमला कर दिया। इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हमले में मनोज राजपूत ने सतेंद्र राजपूत के गले से सोने की चेन खींच ली।
वहीं, जब सुरेश राजपूत ने खुद को बचाने की कोशिश की तो उनके ऊपर पिस्टल और तमंचा तान दिया। आरोपियों ने सुरेश राजपूत की कार पर भी ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नु गुप्ता समेत कई पदाधिकारी और अफसर मौके पर पहुंचे। हमले की खबर पर भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और आक्रोश जताते हुए आधी रात सिविल लाइंस थाने पहुंचकर घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने पूरे मामले की जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने सतेंद्र राजपूत की तहरीर के आधार पर मनोज राजपूत, सनोज राजपूत, चंद्रभान, होशियार सिंह और उमेश के साथ ही पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed