फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of youth missing for 21 days found in Bamhora Bamba

Etawah News: 21 दिन से लापता युवक का शव बम्होरा बंबा में मिला

Sat, 06 Jan 2024 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 06 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for 21 days found in Bamhora Bamba
बकेवर। 21 दिन से लापता युवक का शव शनिवार सुबह क्षत विक्षत हालत में बम्होरा बंबा में मिला। इससे खलबली मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र की महेवा चौकी क्षेत्र गांव बम्होरा निवासी सोनू यादव के खेत से जुड़ा बम्होरा बंबा है। शनिवार दोपहर 12 बजे वह खेतों में खड़ी गेहूं की फसल देखने गए तो उन्हें बंबा के पानी में एक शव पड़ा दिखा तो उन्होंने इसकी सूचना महेवा चौकी पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व महेवा चौकी इंचार्ज कपिल चौधरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को निकलवाकर उसकी शिनाख्त काने का प्रयास किया तो करौंधी गांव निवासी विकास ने शव की शिनाख्त 21 दिन पहले लापता हुए अपने भाई उदयप्रकाश (40) पुत्र राम आसरे के रूप में की।
बताया कि उसके भाई 17 दिसंबर 2023 की रात के समय शौच क्रिया के लिए जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनके देर रात तक नहीं लौटने पर तलाश की थी तो कुछ पता नहीं चला था। इस पर उदय प्रकाश की पत्नी सीमा ने दो दिन बाद अपने पति के लापता होने की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। शव क्षत विक्षत होने पर पुलिस ने बताया कि शव को देखकर लग रहा था जैसे किसी जानवर ने खाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना है। अंदेशा है कि जंगली जानवरों और कुत्तों ने खाकर उसे क्षत विक्षत कर दिया है। परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


------------------

मजदूरी करके करता था घर का पालन पोषण::::::

मृतक उदयप्रकाश मेतनत, मजदूरी करके अपने घर का पालन पोषण कर रहा था। उसके परिवार के पुत्र रजित ब, दो पुत्रियां शिवानी (15) व रुचि (13) हैं। मृतक के भाई ने अंदेशा व्यक्त किया है कि गांव के पास से ही गुजरे बम्होरा बंबा के किनारे उदय प्रकाश शौच क्रिया को गए होंगे। वहां बंबा में पैर फिसकर गिरने से वह पानी में बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed