फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of a young man found in a pit filled with water in the field

Etawah News: खेत में पानी से भरे गड्ढे में मिला युवक का शव

Tue, 23 Dec 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in a pit filled with water in the field
भरथना। बाजार के लिए निकले युवक का भोली चौराहे के पास सड़क किनारे खेत में पानी से भरे गड्ढ़े में युवक का शव मिला। पुलिस की जांच में युवक की जेब से दो देसी शराब के क्वार्टर मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में हादसे का शिकार हुआ है।
विज्ञापन

मृतक के चाचा राम किशोर ने बताया कि भतीजा रजनेश (27) रविवार देर शाम बाइक से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तभी सोमवार सुबह भोली चौराहे के पास पानी भरे गड्ढे में उसका शव मिलने की सूचना मिली। बताया कि रजनेश के बड़े भाई जितेंद्र की बेटी गौरी की शादी 23 दिसंबर को औरैया में होनी है। इसे लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। घर में खुशी का माहौल था।
विज्ञापन

सोमवार को लगुन जानी थी। इस बीच ही भतीजे रजनेश का शव मिलने से घर में मातम फैल गया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम चौहान ने आशंका जताई कि वह शराब के नशे में वह गड्ढे में गिर गया होगा। परिजनों ने फिलहाल किसी प्रकार की रंजिश या झगड़े से इन्कार किया है। सीओ रामदवन मौर्य ने भी जांच की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रजनेश दो भाइयों में छोटा था। मृतक की मां सरोजनी देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed