फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree

Etawah News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 04 Sep 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 04 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दतावली गांव में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई। परिजनों मौत का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर निवासी नारायण (32) पुत्र महावीर प्रसाद रविवार दोपहर 12 बजे घर से दो किलो मीटर दूर दतावली गांव में एक खेत में पेड़ पर साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। मृतक के भतीजे अंकित ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलवाकर साक्ष्य जुटाए और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। नारायण नवीन मंडी के पास नाश्ते का ठेला लगाता था। मृतक के तीन दो पुत्र व एक पुत्री है। परिजन अभी कोई कारण नहीं बता पाए हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed