फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dbangon assaulting the young jewelery looted cash

दबंगों ने युवक से मारपीट कर नकदी जेवरात लूटे

Sun, 24 Apr 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 24 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dbangon assaulting the young jewelery looted cash
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती युवक आदेश उर्फ लालू। - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पडुआ में शुक्रवार रात को इटावा से अपने घर जा रहे एक युवक को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि दबंग उसके पास से नकदी मोबाइल तथा जंजीर छीन ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार कीसुबह उसका जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन



गांव पडुआ निवासी आदेश कुमार उर्फ लालू पुत्र वीरेेंद्र सिंह इटावा में कार का चालक है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे वह ड्यूटी समाप्त कर वापस अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा, तभी तीन दबंगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने लाठी डंडों से से पीटा। लालू के चिल्लाने पर गांव के लोग दौडे़। लोगों को आता देख दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। गांव के लोगों ने उसे घायलावस्था में पड़ा देख इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शनिवार सुबह जिला अस्पताल में उसका डाक्टरी परीक्षण कराया है। मारपीट में उसके शरीर पर काफी चोटें आई। घायल ने बताया कि दबंग मारपीट कर उसके पास से छह हजार रुपये नकद एक सोने की जंजीर व मोबाइल छीन ले गए। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed