{"_id":"28a582920a645a55baf9da9c74794483","slug":"dawud-car-will-run-as-an-ambulance-chakrapani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस बनकर दौड़ेगी दाऊद की कार-स्वामी चक्रपाणि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस बनकर दौड़ेगी दाऊद की कार-स्वामी चक्रपाणि
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम की नीलामी में खरीदी गई कार को अब मैं जलाऊंगा नहीं बल्कि जल्द ही ये कार आपको एंबुलेंस के रूप में सड़क पर दौड़ती नजर आएगी। ये बातें रविवार को शहर आए अखिल भारतीय हिन्दू महासभा व संत महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहीं।
विज्ञापन
इटावा महोत्सव में आयोजित भजन रसामृत संध्या में शामिल होने पहुंचे चक्रपाणि महाराज ने कहा कि दाऊद की कार को वह नीलामी में 3.20 लाख रुपये में खरीद चुके हैं। पहले अंडरवर्ल्ड डान दाऊद का खौफ जनता के दिल से निकालने के लिए उन्होंने उसे सरेआम जलाने का फैसला लिया था, लेकिन बाद में विचार बदलकर उसे जनता की सेवा में लगाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
जल्द ही वह कार की मरम्मत कर उसे एंबुलेंस के रूप में जनता को समर्पित करेंगे। इससे पूर्व लोनिवि मंत्री शिवपाल सिंह यादव व कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान चक्रपाणि महाराज ने कहा कि गौ, गंगा के लिए जो काम करेगा वह उसके साथ खड़े होंगे। वार्ता के दौरान हरियाणा के कल्याण देव महाराज व भजन रसामृत संध्या के आयोजक जयचन्द्र भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन