फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Daughter-in-law shot father-in-law with licensed revolver

Etawah News: ससुर की लाइसेंस की रिवाल्वर से बहू ने मारी गोली

Thu, 11 Jan 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law shot father-in-law with licensed revolver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बसरेहर/सैफई। गांव बीना में बुधवार शाम मौरंग गिट्टी के व्यवसायी की पत्नी ने अपने ससुर की लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजन उसे गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। सूचना पर सीओ और एसओ ने जांच-पड़ताल की है।

थाना चौबिया क्षेत्र के भूटा रम्पुरा गांव निवासी मलखान सिंह सेना से रिटायर्ड हैं। उनके बड़ा बेटा प्रवेश कुमार थाना क्षेत्र के बीना कस्बा में ही मकान बनाकर परिवार के साथ रहता है। मकान के नीचे ही उसकी मौरंग, गिट्टी की दुकान है। पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर उसी के घर पर कुछ दिनों से अलमारी रखी थी।
विज्ञापन

बुधवार शाम प्रवेश किसी काम से पड़ोस के गांव गया था। उसके बेटे अंशुल (18) और अमन (15) नीचे दुकान पर बैठकर लोडर से सीमेंट उतारवा रहा था। अचानक उन्हें गोली चलने की आवाज आई। इस पर दोनों दौड़कर गए तो मां राजकुमारी (33) को खून से लथपथ देखकर पिता और बाबा मलखान को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर सीओ नागेंद्र चौबे और एसओ मंसूर अहमद पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। गंभीर हालत में राजकुमारी को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना अध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया की घायल महिला के पुत्र की ओर से बताया गया है की उसकी मां ने आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्रित किए है। जांच की जा रही है। सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया की मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।




मां कुछ दिन थीं मानसिक रूप से बीमार::::
सैफई। बेटे अंशुल ने सैफई मेडिकल कॉलेज में जानकारी देते हुए बताया कि मां की लगभग 20 दिन से मानसिक रूप से तबियत सही नहीं चल रही थी। उनका विशेष ध्यान रखा जा रहा था। कुछ दिन पहले डॉक्टर को भी दिखाया था। नाना-नानी ने भी आकर मां को समझाया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed