फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Daughter-in-law hanged her life after an altercation with her mother-in-law

सास से हुर्ई तकरार के बाद बहू ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 22 Dec 2019 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law hanged her life after an altercation with her mother-in-law
बसरेहर। सास से कहासुनी होने पर चौबिया थाना क्षेत्र के माखनपुरा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि सास ने घर में मीट बनाया था। मृतका के बच्चों ने उसे खा लिया था। इस पर बहू अपने बच्चों पर नाराज हुई। सास के एतराज जताने पर क्षुब्ध बहू ने छप्पर में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

माखनपुरा गांव निवासी जनवेद कुमार बंजारा फैजाबाद जिले के सुल्तानपुर शहर में सिर के बालों की खरीद-फरोख्त करता है। गांव में उसकी मां के साथ पत्नी बेबी देवी (30) व उसके चार बच्चे पायल, काजल, लकी व निखिल रह रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि सास और बहू के बीच आपस में बनती नहीं थी। लिहाजा बेबीदेवी अपने बच्चों को सास से दूर रखती थी। गत शनिवार शाम को सास ने मीट बनाया था। जिसे बेबीदेवी के बच्चों ने भी खा लिया। इसी पर बेबी ने बच्चों को डांट दिया। सास ने इस पर एतराज जताया, जिससे गुस्साई बेबी ने रात करीब नौ बजे छप्पर में साड़ी के जरिए फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सास किसी काम से मौके पर पहुंची तो उसे बेबी फांसी पर लटकी मिली। खबर मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि सास बहू के आपसी विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed