फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cultural,etawah,etawah news

कोरोना से मुक्ति दिलाने को पहली बार रखा है रोजा

Thu, 07 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
cultural,etawah,etawah news
दुआ मांगता मो.आरिफ - फोटो : ETAWHA
इटावा। रमजान के पवित्र महीने मेें मुस्लिम बच्चे भी रोजा रख रहे हैं। और इबादत के दौरान कोरोना संकट से निजात दिलाने की दुआ मांग रहे हैं। पहली बार रोजा रखने वाले उर्दू मोहल्ला निवासी मो.आरिफ(10) ने बताया वह कक्षा 5 में पढ़ता है। घर के सभी लोग रोजा रख रहे हैं। उसने भी सोचा कि स्कूल बंद हैं घर से बाहर निकल नहीं सकते हैं क्यों न वह भी रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करे। कोरोना से देश और समाज को मुक्ति दिलाने के लिए पहली बार रोजा रखा है।
विज्ञापन

आरिफ ने बताया घर में वह सबसे छोटा है और पहली बार रोजा रखा है। पापा मो.हनीफ, अम्मी मीना बेगम के अलावा बहन इरम बानो, भाई अमन तथा अनस पहले से रोजा रखते आ रहे हैं। अभी तक कोई परेशानी नहीं हुई। नमाज में सिर्फ देश को कोरोना जैसी बीमारी से मुक्त कराने की दुआ मांग रहे हैं। कोरोना के संकट की वजह से घर से बाहर निकल नहीं सकते, ज्यादा देर घर से बाहर खेल नहीं सकते। लिहाजा पूरा दिन घर के अंदर ही रहकर पांचों वक्त की नमाज अदा कर रहे हैं। शेष समय में घर पर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि रमजान में की गई दुआ को अल्लाह जरूर पूरी करेगा। अभी उम्र ज्यादा सोचने की नहीं है। लिहाजा दुआ यही करते हैं कि जितनी जल्दी हो कोरोना से देश और समाज को मुक्ति मिल जाए जिससे सभी अपना रोजी रोजगार शुरू कर सकें। पापा भी मेलों में झूले लगाने का काम करते हैं सब कुछ बंद हैं और घर में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed