फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CT scan machine could not be repaired even after 28 days

Etawah News: 28 दिन बाद भी ठीक नहीं हो सकी सीटी स्कैन मशीन

Mon, 25 Sep 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
CT scan machine could not be repaired even after 28 days
इटावा। जिला अस्पताल में चार साल पूर्व पीपीपी मॉडल पर शुरू हुई सीटी स्कैन में खराबी की वजह से इतना समय कभी नहीं लगा, जितना इस समय लग रहा है। 29 अगस्त को सीटी स्कैन की एक्सरे टयूब खराब होने की वजह से मशीन 28 दिन बाद भी ठीक नहीं हो सकी है। जिला अस्पताल की सीटी स्कैन ऐसे समय में खराब हुई है,जब सैफई में पहले से सीटी स्कैन खराब थी। सैफई से आने वाले मरीज इटावा में सीटी स्कैन करा रहे थे। लेकिन अब मरीजों को सीटी स्कैन कराने में काफी रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

अगस्त महीने में करीब 1600 मरीजों की सीटी स्कैन हुई थी। 29 अगस्त को खराबी आने की वजह से सीटी स्कैन होना बंद होने से रोजाना करीब 40 से 50 मरीज लौट रहे हैं। जबकि रोजाना 60 से 70 मरीज सीटी स्कैन कराने आते थे। यही नहीं इनमें इटावा के अलावा मैनपुरी, औरैया, फिरोजाबाद आदि जनपदों के मरीज भी आ रहे हैं। कोई दरवाजे पर लगी सूचना पढ़कर तो कोई पूछताछ करने के बाद लौट रहा है। सैफई मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन खराब होने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गई थी। सीटी स्कैन खराब होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टर भी मरीजों को सीटी स्कैन कराने को नहीं लिख रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 29 सितंबर 2019 को सीटी स्कैन केंद्र शुरू हुआ था। जिला अस्पताल के एक रुपये का पर्चा बनवाने और डॉक्टर के फार्म भरे जाने के बाद मरीज का सीटी स्कैन होता है। इस दौरान बीच में कुछ तकनीकी कमी व वोल्टेज की कमी की वजह से जरूर सीटी स्कैन कार्य कुछ बाधित रहा। लेकिन इतने दिनों तक कार्य कभी बंद नहीं रहा और न मरीजों को लौटना पड़ा। सीटी स्कैन मशीन खराब होने से पूर्व वोल्टेज की वजह से भी कार्य भी शुरू में बाधित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सप्ताह के अंत तक शुरू हो जाएगी सीटी स्कैन
सीटी स्कैन केंद्र के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि एक्स-रे ट्यूब में खराबी आने की वजह से मरीजों की सीटी स्कैन नहीं हो पा रही है। इंंजीनियर के निरीक्षण करने के बाद एक्स-रे ट्यूब में खराबी निकली। जो जापान से मंगाई गई है आने में अभी कम से कम चार दिन और लगने की संभावना है। बताया कि उनका पूरा स्टाफ रोजाना सीटी स्कैन केंद्र पर बैठ रहा है। जिससे आने वाले लोगों को जानकारी दी जा सके। बताया कि लोगों को असुविधा से बचाने के लिए फोन नंबर 8956500664 जारी किया है, जिस पर संपर्क करके अनावश्यक की दौड़ से बच सकते हैं। उम्मीद जताई की सीटी स्कैन मशीन इस सप्ताह के अंत तक चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed