फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crop caught fire

Etawah News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सात बीघा गेहूं की फसल राख

Tue, 18 Apr 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 18 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
crop caught fire
इकदिल। भरथना रोड पर गैस प्लांट से आधा किलोमीटर दूर गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आधे घंटे में आग बुझाई। तब तक करीब सात बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गैस प्लांट के पास गांव चितभवन के राम सिंह व अक्षय कुमार के खेत हैं। खेतों में गेहूं की फसल खड़ी थी। खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। सोमवार दोपहर तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवाओं से लपटें तेज हो गईं। कुछ देर में ही दमकल टीम पहुंच गई। पीड़ित राम सिंह ने बताया कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी है। प्रभारी निरीक्षक इकदिल कृष्णा पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो किसानों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी, घर में लगी आग
महेवा। क्षेत्र के ग्राम पुरावली के मजरा नगला खान में एक घर में आग लग गई। इससे गृहस्थी राख हो गई। गांव के रामदास के घर के पिछवाड़े नाली के पास कूड़े का ढेर था। उसमें सोमवार दोपहर किसी ने आग लगा दी। इससे उठी चिंगारी उनके छप्पर पर जा गिरी। इसके घर में आग लग गई। गांव के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी जल गई। ग्राम प्रधान नवाब सिंह राजपूत ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से दुकान में टंगी साड़ियां और बैग जले
भरथना। कस्बा के पुरानी तहसील गेट के पास स्थित मीना बाजार से निकली एलटी लाइन में फाल्ट हो गया। इससे निकली चिंगारी से दुकानों के बाहर टंगी सांड़ियां और स्कूल बैग जल गए। जर्जर तार न बदलने से दुकानदारों में रोष है।

कस्बा के मीना बाजार के बीच गुजरी एलटी लाइन के तारों में सोमवार दोपहर उठी चिंगारी से आग लग गई आग लगने से दुकान में टंगी साड़ियां जल गईं। दुकानदार रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि नुकसान हुआ है। स्टेशनरी दुकानदार ने बताया कि स्कूल बैग जल गए। दुकानदार धर्मसिंह, सुमित गुप्ता, विवेक, मो. फैजान, राज गुप्ता, विशाल कुमार, सर्वेश कुमार, शान मुहम्मद, प्रेम चन्द्र, विवेक शर्मा, दुर्गेश कुमार आदि ने बताया कि एलटी लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। कई बार तार बदलवाए जाने को विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, मगर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed