{"_id":"5c48b13fbdec224a611c08a4","slug":"youth-s-body-found-near-primary-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक पाठशाला के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राथमिक पाठशाला के पास मिला युवक का शव
Wed, 23 Jan 2019 11:53 PM IST
प्रतीक दुबे
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
कुंवर सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम चकवा खुर्द प्राथमिक पाठशाला के पास बुधवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। वह गांव की एक शादी में आया था, देर रात को लापता हो गया। सुबह उसकी लाश गांव के बाहर मिली। मुंह से झाग निकल रहा था और मोबाइल व पर्स गायब होने से घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौबिया के राहिन गांव में रहने वाले किसान कुंवर सिंह (40) पुत्र सटकुलाला के चचेरे भाई नीलेश की शादी कस्बे के कंबोद की बेटी के साथ हुई। मंगलवार रात को बारात के साथ कुंवर सिंह भी आया था। उसने बारात के साथ खाना खाया और उसके बाद लापता हो गया। बुधवार सुबह कुंवर सिंह का शव प्राथमिक पाठशाला के पास बरामद हुआ। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। भाई ज्ञान सिंह ने जहर देकर कुंवर सिंह की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। उसका कहना है कि कुंवर सिंह शराब का आदी नहीं था, हां कभी-कभी पी लेता था। उसके पास दस हजार रुपये व एक मोबाइल भी था जो नहीं मिल रहा है। ज्ञान सिंह ने यह भी बताया कि वह तीन भाई थे, बड़े भाई की चार साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है।
वहीं कुंवर सिंह की पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। कुंवर सिंह के कोई बच्चा नहीं है। घर पर सिर्फ उसका परिवार ही है। बसरेहर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान का कहना है कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि अत्यधिक दारू पीने से मौत हुई है, लेकिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। हालांकि अभी तक परिवार के लोगों ने किसी पर शंका नहीं जाहिर की है।