{"_id":"5c3cd2c1bdec22738c0f0594","slug":"young-man-s-murder-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़ासे से युवक की कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गड़ासे से युवक की कर दी हत्या
Mon, 14 Jan 2019 11:49 PM IST
प्रतीक दुबे
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
18 जसवंतनगर के नगला बांके जाने वाले रास्ते में पड़े शव की जांच करते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
- फोटो : amar ujala
हाईवे के खेड़ा धौलपुर गांव मेें गड़ासे से युवक की गर्दन काटकर शव को हत्यारों ने खेत के पास निर्वस्त्र हालत में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह लाश देखकर गांव में सनसनी फैल गई। एसएसपी अशोक त्रिपाठी समेत आलाधिकारियों ने मौका मुआयना किया। शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। पता नहीं चलने पर लावारिस में शव का पंचनामा भरकर भेजा गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हाईवे के खेड़ा धौलपुर से नगला बांके जाने वाले रास्ते के बीच में गेहूं के खेत में एक निर्वस्त्र हालत में युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक त्रिपाठी, थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह तालान, उपनिरीक्षक महेंद्र गौतम फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी के अनुसार युवक की उम्र 38 साल के आसपास है। गला कटा हुआ था, उसके मुंह पर गड़ासे से वार के निशान थे। गड़ासा शव से कुछ ही दूरी पर पड़ा था। लगभग 500 मीटर दूरी पर तालाब किनारे हरे कलर की जैकेट, हाफ पजामा मिला है। इसके अलावा घटनास्थल के पास एक शराब का क्वार्टर तथा एक माचिस भी पड़ी मिली है। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून से प्रतीत हो रहा था कि हत्यारों ने किसी प्रकार यहां लाकर उसकी हत्या की है।
वेषभूषा से युवक ड्राइवर लग रहा है। क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर वैभव कृष्ण ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव मुस्लिम युवक का लग रहा है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी 72 घंटे तक शव को मोर्चरी में रखा जाएगा। उसके बाद ही शव का संस्कार किया जाएगा।