फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   young man killed when he was sleeping outside house

घर के बाहर लेटे युवक की हत्या

Sat, 04 Mar 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 04 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
young man killed when he was sleeping outside house
हत्या के बारे में जानकारी देता भाई। - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन थानाक्षेत्र अंतर्गत गांव रम्पुरा में घर के बाहर लेटे एक युवक की सरेशाम गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है।

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी रवींद्र कुमार (22) पुत्र पटवारी लाल भाइयों के साथ फेरी लगाने राजस्थान गया था। जहां उसकी तबियत खराब हो गई। शुक्रवार को सभी चचेरे भाई विवेक का जन्मदिन मनाने गांव आए थे। तबियत खराब होने के कारण रवींद्र घर के बाहर लेट गया जबकि अन्य लोग विवेक के घर चले गए। रात में ही पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही चार लोगों ने रवींद्र की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसी दौरान उसका भाई बेताल सिंह, बहन शिमला देवी और अन्य लोग आ गए तो आरोपी भाग गए। रवींद्र के गले में फंदा पड़ा था। हत्या की जानकारी बेताल सिंह ने सिविल लाइन पुलिस को दी। एसओ सिविल लाइन ज्ञानेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेताल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दंगल सिंह पुत्र खजान सिंह, मुकेश कुमार, आदेश कुमार पुत्र दंगल सिंह, विश्वनाथ पुत्र खजान सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में दो साल से विवाद चल रहा है। दंगल सिंह ने दो साल पहले बेताल सिंह के अलावा उसके परिवार के 11 लोगों के खिलाफ लड़की भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें छह लोग जेल भी गए थे। हत्या के पीछे यही रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed