{"_id":"5778067c4f1c1ba95c79bef5","slug":"young-man-died-in-fyring","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
धर्मेद्र तिवारी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा महेवा के रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव शनिवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलूपुरा को जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने उसके पास से मिले आधार कार्ड के जरिये परिजनों को सूचना दी। उसकी स्कूटी, दो मोबाइल और कागजों से भरा बैग गायब है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
महेवा कस्बा निवासी धर्मेंद्र तिवारी (40) पुत्र स्व. चंद्रशेखर तिवारी शुक्रवार सुबह करीब दस बजे दोस्त बृजेश शुक्ला की स्कूटी और कागजों से भरा बैग लेकर इटावा के लिए निकला। शनिवार सुबह उसका शव सिविललाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मलूपुरा को जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में पड़ा पाया गया। लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह मयफोर्स के मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आधार कार्ड पर लिखे पते के आधार पर सूचना उसके परिजनों को पहुंचाई। भाई जितेंद्र मौके पर पहुंचा और शव देखकर बिलख पड़ा। मृतक के सीने में तीन छेद पाए गए।
विज्ञापन
इससे अनुमान लगाया गया है कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई और शव को फेंक दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि धर्मेंद्र शुक्रवार अपने दोस्त बृजेश श्ुाक्ला की स्कूटी लेकर निकला था। उसके साथ एक बैग था जिसमें जमीन संबंधी कागजात थे। उसके पास दो मोबाइल रहते थे। वहीं धमेंद्र के दोस्त बृजेश शुक्ला का कहना है कि जब धर्मेंद्र शाम सात बजे तक वापस नहीं आया तो उसने स्कूटी के लिए उसे फोन किया, तो उसने बताया कि वह सुबह लौटेगा। जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को अब उसके मोबाइल और स्कूटी की तलाश है। एसओ सिविल लाइन का कहना है कि पुलिस की जांच चल रही है। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने के बाद स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी।
विज्ञापन