फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   young man deadbody found

युवक का शव मिला

Sun, 20 Aug 2017 11:18 PM IST
इटावा
इटावा Updated Sun, 20 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
young man deadbody found
जानकारी देता भाई बृजेंद्र शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

घर से नौकरी पर दिल्ली जाने की बात कहकर निकले युवक का शव महेवा के पास बंबा के किनारे पड़ा मिला। युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे। पास ही सामान पड़ा था, लेकिन उसकी जेब से रुपये गायब थे। भाई ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अहेरीपुर निवासी संतोष कुमार सिंह राठौर उर्फ धर्मेंद्र (35)  पुत्र जगत सिंह गाजियाबाद में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। रक्षाबंधन पर घर आया था। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। घर से वह खाने-पीने का सामान भी ले गया था। धर्मेंद्र का बेटा आकाश उसे छोड़ने महेवा तक गया था। पिता को चौराहे पर छोड़कर आकाश घर चला गया। रात करीब दस बजे कस्बा महेवा के लोग बंबा के पास से गुजरे तो उन्हें युवक पड़ा दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि संतोष की मौत हो चुकी थी। परिजन भी मौके पर पहुंचे। भाई बृजेंद्र ने बताया कि उसके भाई के पास जो रुपये थे, गायब मिले। भाई ने आशंका जताई कि किसी ने भाई की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। प्रभारी बृजेंद्र कुमार शर्मा एसओ बकेवर ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed