Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vehicles crawled on the roads due to poor police management; traffic jams ensued on Dhanteras.

Ghaziabad News: पुलिस की बदइंतजामी से सड़कों पर रेंगते रहे वाहन, धनतेरस पर लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vehicles crawled on the roads due to poor police management; traffic jams ensued on Dhanteras.
साहिबाबाद। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ तो ट्रांस हिंडन की यातायात व्यवस्था की कलई खुल गई। दोपहर से ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा और शाम होते-होते कई प्रमुख मार्गों और बाजारों के आसपास जाम की स्थिति बन गई। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस की ओर से पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए। कई जगह पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही लोग सड़क किनारे मार्गों पर वाहन खड़े करके खरीदारी करने चले गए। इससे सड़कें संकरी हो गईं और वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

धनतेरस के चलते सुबह से ही बाजारों में भीड़ जुटने लगी और ट्रांस हिंडन के शालीमार गार्डन, भोपुरा, मोहन नगर, लाजपत नगर, इंदिरापुरम के नीतिखंड, शक्तिखंड, न्यायखंड, वैशाली, कौशांबी आदि विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। बाजारों के आसपास पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों ने सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर दिए। इससे पहले से व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव और बढ़ गया। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन का कहना है कि इस समय यातायात पुलिस को अलर्ट किया गया है। सड़क किनारे दुकानें लगने से शाम को वाहनों का दबाव बढ़ गया। हालांकि बाद में पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवा दिया।
विज्ञापन

---
पुलिस के सामने खड़े होते रहे वाहन
सबसे बड़ी परेशानी उन स्थानों पर देखने को मिली, जहां यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे और उनके सामने ही लोग सड़क किनारे वाहन खड़े करके बाजारों में खरीदारी करने चले गए। अवैध पार्किंग के कारण सड़क पर वाहनों के निकलने के लिए जगह कम हो गई। कई वाहन चालकों को आगे निकलने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शाम को बढ़ी परेशानी
शाम को काम से घर लौटने वाले लोगों और बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे ग्राहकों के एक साथ सड़कों पर आने से स्थिति और बिगड़ गई। कई मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। जाम में फंसे लोगों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लगा। धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ के बीच यातायात प्रबंधन की कमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed