Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Both sons sent to jail in connection with woman's death

Barabanki News: महिला की मौत में दोनों बेटे भेजे गए जेल

Sat, 07 Nov 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 07 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Both sons sent to jail in connection with woman's death
जैदपुर। बरगदहिया मजरे मनोरथपुर गांव में महिला शोभावती (55) की मौत के मामले में उनके दोनों बेटों शिवमगन और रणजीत को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार को अदालत में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार रात शोभावती के बेटे शिवमगन और रणजीत शराब के नशे में आपस में झगड़ रहे थे। दोनों के बीच विवाद होता देख मां शोभावती बीच-बचाव करने पहुंच गईं थी। इसी दौरान उनको भी चोटें लगी। वह जमीन पर गिर गई और उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर पांच चोटें मिलने और हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने दोनों बेटों को उसी दिन हिरासत में ले लिया था। सीओ संगम कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात मृतका के भाई दरियाबाद निवासी विश्राम रावत ने तहरीर दी। गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed