{"_id":"59aee4ff4f1c1b67078b4734","slug":"young-girl-suicide-due-to-acid-attack-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब डालने की धमकी से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजाब डालने की धमकी से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाई
इटावा
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीझील कालोनी में युवक से मिल रही धमकियाें से परेशान हाकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इनकार पर तेजाब डालने की धमकी दी। मृतका के पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मोतीझील कालोनी में रामानंद त्रिपाठी रहते हैं। उनकी पत्नी की पांच माह पूर्व मौत हो गई थी। उनकी 21 वर्षीय पुत्री शिवानी व 22 वर्षीय पुत्र शिवम उनके साथ रहते हैं। शिवानी बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि जब वह कालेज जाती थी तो रास्ते में पड़ोस में रहने वाला छोटू अग्निहोत्री पुत्र दिनेश अग्निहोत्री उसे परेशान करता था। वह लगातार उस पर शादी का दबाव डाल रहा था। शिवानी ने पहले कभी पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। मंगलवार को रामानंद त्रिपाठी मंदिर गए थे। पुत्र शिवम कहीं बाहर गया था। शिवानी को घर में अकेला पाकर छोटू उसके घर गया और शादी करने के लिए दबाव बनाया। शिवानी ने शोर मचाने की बात कही तो छोटू ने उसे धमकी दी कि वह रास्ते में उस पर तेजाब डाल देगा। इस धमकी से शिवानी इतनी परेशान हो गई कि उसने अपने कमरे में जाकर दुपट्टे से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। जब रामानंद लौटकर आए तो उन्हें शिवानी फांसी पर लटकी मिली। उन्होंने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। रामानंद ने थाने में छोटू अगिभनहोत्री व उसके भाई के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ नेत्रपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छोटू पुत्र दिनेश अगिभनहोत्री व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन