फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman found dead, not identified

महिला का शव पड़ा मिला, शिनाख्त नहीं

Fri, 02 Nov 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 02 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman found dead, not identified
डेमो - फोटो : डेमो
चौबिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चौपुला बंबा के किनारे  हिद्दपुरा के सामने बनी मजार के पास शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने शव को पड़ा देख इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह जब लोग उधर से गुजरे तो लोगों ने बंबा के किनारे चादर व कंबल में लिपटी महिला का शव पड़ा देखा। शव के पडे़ होने से खबर मिलने पर लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। तभी किसी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। एसओ चौबिया सतीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के शरीर पर पेटीकोट व ब्लाउज मिले। शरीर पर यूरिन पॉट की थैली लटकी थी।
विज्ञापन


नाक में नली लगी हुई थी। हाथ में ब्लड चढ़ाने के लिए लगाई जाने वाली वीगो लगी मिली। शरीर पर इंजेक्शन के निशान भी पाए गए।
पुलिस ने शिनाख्त न होने पर उसके शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा है। एसओ चौबिया ने सतीश यादव ने बताया कि ऐसा लग रहा कि महिला गर्भवती रही है और उसका गर्भपात कराने के लिए लाया गया हो। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डर की वजह से साथ के लोग उसके शव को छोड़कर भाग गए होंगे। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में लगी है। शिनाख्त होने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed