फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Was fed fights killing Harbir

झगड़ों से तंग आकर की गई थी हरवीर की हत्या

Fri, 10 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 10 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Was fed fights killing Harbir
पुलिस की गिरफ्त में सकौआ में सगे भाई की हत्या में शामिल रामवीर और उसके पुत्र। - फोटो : अमर उजाला

जसवंतनगर । पांच दिन पहले सकौआ गांव मेें हुई हरवीर की हत्या की गुुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं उसके सगे बडे़ भाई रामवीर सिंह के परिजनों ने ही की थी। रोज रोज के झगड़ों से आजिज आकर भाई, भाभी और भतीजों ने हत्या की थी। उसके शव को बाइक पर ले जाकर बकेवर थाना क्षेत्र में फेंक दिया था।  पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित 4 लोगों को नामजद करते हुए जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


लगभग दो वर्ष पहले हरवीर की उसके बडे़ भाई रामवीर की पत्नी पार्वती के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी।  जिसमें हरवीर ने पार्वती का हाथ तोड़ दिया था। जिसका मुकदमा न्यायालय मेें चल रहा है। इसी वजह से  दोनो भाइयों में रंजिश चल रही थी। आठ दस दिन पहले हरवीर व उसकी भाभी पार्वती के साथ दोबारा मारपीट हुई थी। हरवीर के आए दिन लड़ाई करने की वजह से उसकी पत्नी काफी समय से अपने मायके भरथना चली गई थी। 
विज्ञापन


हरवीर की मारपीट से आजिज उसके भाई रामवीर तथा परिजनों ने उसे ठिकाने लगाने का मन बना लिया।  4/5 जून की रात जब वह छत पर सो रहा था।  तभी भाई रामवीर ने पेट में हंसिया मारकर उसकी हत्या कर दी। सुबह होने से पहले उसको छत से नीचे पेट में रस्सी बांधकर घूरे पर डाल दिया।  इसके बाद  भतीजे रवि ने उसके शव को अपनी बाइक पर पिता रामवीर को के सथ बैठाकर अंधेरे में  वकेवर थाना क्षेत्र में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर बीती मंगलवार को जसवंत नगर पुलिस ने छत से एक प्लास्टिक बोरी में हरवीर का बिस्तर, उसका खून से सना अंगौछा से भरी बोरी बरामद की। पुलिस को परिजनों पर ही शक हुआ।  वे जांच पड़ताल में जुट गए। पूछताछ के लिए प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बिजेन्द्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ  गुरुवार की तड़के सकौआ गांव पहुंचे। हरवीर के भाई रामवीर उसके पुत्र रवि और दीपक ने छत के पीछे से भागने की कोशिश की। 


पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म कबूल किया। इस मामले में रामवीर सिंह, उसकी पत्नी पार्वती उर्फ  नारायणी, पुत्र रवि तथा दीपक को नामजद करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed