{"_id":"586fda154f1c1b3d08158d76","slug":"vein-cut-young-man-following-a-dispute-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद युवक ने नस काटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने नस काटी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव ज्वाला की मडै़या में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने चाकू से हाथ की नस पर काट लिया। युवक को पुलिस सीएचसी लाई जहां उपचार के बाद उसे पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है। गांव निवासी राजेंद्र पुत्र राम नाथ आए दिन अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान पत्नी सुनीता ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। गुरुवार रात को राजेंद्र शराब पीकर घर आया तो पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। इससे नाराज राजेंद्र ने घर पर पथराव किया।
शुक्रवार सुबह सुनीता और बच्चों के साथ मारपीट की। इसका पत्नी ने विरोध किया। इस बात से नाराज राजेंद्र ने चाकू से हाथ की नस काट ली। इस बात से घबराई पत्नी सुनीता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। राजेंद्र को सीएचसी ले गई, जहां पुलिस ने उसका उपचार कराया। बाद में पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।