{"_id":"6ae72ea9851decde0c0988fc","slug":"fir-registered-over-the-plotting-of-land-belonging-to-mafia-duo-atiq-and-ashraf-that-had-been-attached-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : माफिया अतीक-अशरफ की कुर्क जमीन पर प्लॉटिंग कराने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रयागराज : माफिया अतीक-अशरफ की कुर्क जमीन पर प्लॉटिंग कराने पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 01 Nov 2026 05:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:50 PM IST
सार
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कुर्क जमीन पर प्लॉटिंग करने के मामले में धूमनगंज पुलिस ने जकी अहमद, मशरूर और सैफी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
अतीक अहमद-अशरफ। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कुर्क जमीन पर प्लॉटिंग करने के मामले में धूमनगंज पुलिस ने जकी अहमद, मशरूर और सैफी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक, लेखपाल मनीष कुमार ने बताया कि कसारी-मसारी गांव में करीब 830 वर्गमीटर जमीन राजस्व अभिलेखों में अतीक अहमद, खालिद अजीम उर्फ अशरफ और अन्य के नाम दर्ज है। यह जमीन गांव के खाता संख्या 855 में शामिल है और गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन
आरोप है कि सामान्य क्षेत्र भ्रमण के दौरान इस जमीन पर प्लॉटिंग का काम होता मिला। पुलिस बल की मदद से मौके पर कराए गए निर्माण और प्लॉटिंग से संबंधित कार्य को ध्वस्त कराया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि पूर्व में इस जमीन पर जकी अहमद, मशरूर और सैफी आदि ने प्लॉटिंग कराई थी।
विज्ञापन