फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bus rams into two tractor-trolleys; youth killed

Jalandhar News: बस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर, युवक की मौत

Sun, 01 Nov 2026 05:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 01 Nov 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Bus rams into two tractor-trolleys; youth killed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर गांव कलेर के पास एक तेज रफ्तार बस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 वर्षीय हुस्नदीप सिंह उर्फ जोत की जान चली गई। उसके पिता बलराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित स्कूल की दीवार से भी जा टकराई।

जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर फरीदकोट से अपने गांव ढुडी लौट रहे थे। गांव कलेर के पास पीछे से आई ए न्यू दीप कंपनी की बस ने पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी। इसके बाद बस ने दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हुस्नदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। बलराज सिंह का उपचार अस्पताल में जारी है। अकाली दल वारिस पंजाब दे के वरिष्ठ नेता रछपाल सिंह सोसन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर चिंता व्यक्त की। सोसन ने कलेर के पास हाईवे कट को हादसों का कारण बताया। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की। साथ ही, तेज रफ्तार बसों पर लगाम लगाने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed