फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vandalized by the electricity pole, the vans turned into pits

बिजली के पोल से टकराकर वैन खड्ड में पलटी

Wed, 02 Jan 2019 11:47 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 02 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Vandalized by the electricity pole, the vans turned into pits
पोल से टकराकर पलटी मारुति वैन। - फोटो : amar ujala
चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला हिम्मत के पास रिश्तेदार की अंत्येष्टि से मारुति वैन पर लौट रहे एक ही परिवार के छह लो हादसे का शिकार हो गए। मारुति वैन अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर खड्ड में जाकर पलट गई। ग्रामीणों ने वैन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।  
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के कुर्रा गांव निवासी बृज पाल सिंह के चचिया ससुर सुघर सिंह निवासी बकौली समथर थाना, ऊसराहार का निधन हो गया था। बुधवार सुबह बृजपाल के अलावा उनके ही परिवार के राम बिहारी पुत्र सूबेदार, गंगाश्री पत्नी रामधन ,फूलनश्री पत्नी छोटेलाल, संजेश देवी पत्नी कुंअर पाल, रेशमा देवी पत्नी बदन सिंह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मारुति वैन से गए थे। अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग घर आ रहे थे। जैसे ही उनकी वैन नगला हिम्मत के पास पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित हो गई गई। चालक ने वैन को काबू में करने का प्रयास किया लेकिन रोड किनारे खडे़ बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। वैन के पलट जाने से सभी लोग उसमें फंस गए।
विज्ञापन


लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे लोगों को बाहर निकला। एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को अस्पताल भेजा गया। वैन के टकराते समय तारों में बिजली चल रही थी। तारों के टकराने से चिंगारी भी उठी, लेकिन वैन में आग लगने से बच गई। यदि वैन में आग लगा जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसने बिजली की सप्लाई बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed