{"_id":"5b69eae24f1c1ba33e8b5a28","slug":"two-prize-racket-arrested-one-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक फरार
अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पकडे़ गए लुटेरों के साथ पुलिस बल व जानकारी देते एसएसपी अशोक त्रिपाठी
- फोटो : amar ujala
जसवंतनगर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगला कंहई के पास से दो इनामी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी मौके से भाग निकला। लुटेरों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने दो मोबाइलों के साथ तमंचा कारतूस व दो बाइकें बरामद की है।
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 22 मार्च 2018 को गुलाबबाड़ी जसवंतनगर निवासी अंशुल कुमार अपनी बाइक से जा रहा था। तभी छिमारा रोड पर लुटेरों ने उसके पास से नगदी व सामान लूट लिया था। इसका मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को एसओ जसवंतनगर जितेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ बदमाशों की तलाश में थे तभी मुखबिर ने सूचना पर नगला कंहई के पास चेकिंग की।
उन्होंने क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी सत्येंद्र यादव के साथ मौके पर पहुंचे और लुटेरों को घेर लिया। पुलिस से अपने को घिरा देख लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने इस दौरान दो को धर दबोचा। लुटेरों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। उनके पास से पुलिस ने लूटे गए मोबाइल व दो बाइकें बरामद की। पकडे़ गए लुटेरों ने अपना नाम अभिषेक यादव व विकास यादव निवासी नगला कंहई थाना जसवंतनगर बताया। भागने वाले साथी का नाम संजय उर्फ सीपा निवासी बलैयापुर थाना जसवंतनगर बताया।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि बरामद हुई बाइकों को सीज कर दिया गया है। लुटेरों को जेल भेज दिया गया। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी विनीत जायसवाल भी मौजूद रहे।