फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two killed including principal's daughter in road accident

सड़क हादसे में प्रधान की बेटी समेत दो की मौत

Tue, 02 Oct 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 02 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two killed including principal's daughter in road accident
छात्रा की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई। रविवार रात हाईवे के जमुना बाग के पास ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत हो गई जबकि ट्रक का चालक जख्मी हो गया। उसे सैफई पीजीआई मेें भर्ती कराया गया। वहीं,  कस्बे के कृष्णा टाकिज के पास स्कूटी सवार भाई के साथ जा रही छात्रा को आगरा से आ रहे एक ट्रक ने रौंद दिया। इससे छात्र की मौत हो गई जबकि भाई घायल हो गया।
विज्ञापन


यादव नगर निवासी ग्राम प्रधान सतेंद्र यादव का बेटा ऋषभ यादव सोमवार को अपनी छोटी बहन अनुमेहा यादव (18) के साथ स्कूटी से जा रहा था। कृष्णा टाकीज के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर बैठी अनुमेहा ट्रक के सामने आ गई और अगला पहिया चढ़ने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। छात्रा संत विवेकानंद में कक्षा 12 कॉमर्स की छात्रा थी।
विज्ञापन


उधर, आगरा की तरफ  से आ रहे एक ट्रक में साइड पर खड़ी डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे डीसीएम चालक उसमें फंस गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और किसी तरह डीसीएम में फंसे चालक हिमांशु तिवारी (30) पुत्र शिवदत्त तिवारी निवासी शिहारी तहसील माधौगढ़ जिला जालौन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। दूसरी तरफ  इस घटना में ट्रक चालक अमित कुमार भी गंभीर रूप से घायल है। ट्रक में बालू भरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed