फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two arrested with hashish of eight million, one absconding

अस्सी लाख की चरस के साथ दो दबोचे, एक फरार

Tue, 30 Jun 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 30 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with hashish of eight million, one absconding

सिविल लाइन थाना पुलिस ने  सराय भूपत के पास चेकिंग के दौरान एक कार से अवैध रूप से ले जाई जा रही भारी मात्रा में चरस बरामद की है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा।

विज्ञापन


पकड़ी गई चरस की कीमत अस्सी लाख रुपये बताई गई है। पकड़े गए बदमाश गोंडा के रहने वाले हैं। एसएसपी मंजिल सैनी के निर्देश पर सिविल लाइन थाना प्रभारी थानाध्यक्ष गुलाब सिंह व एसआई दिनेश कुमार मौर्या अपने हमराह फोर्स के साथ सोमवार की रात को सरायभूपत तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कानपुर की ओर से आ रही इंडिका कार में सवार लोग मादक पदार्थ को तस्करी कर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस एलर्ट हो गई। इंडिका कार पास आने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने कार की रफ्तार तेज कर दी। आनन-फानन में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच  कार में सवार एक युवक भाग निकला। कार से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस को बोरी में भरी चरस बरामद हुई।

पूछताछ में पकड़े लोगों ने अपने नाम राम नारायण सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी सतईपुवरिचपनिया गोंडा और रामसूरत यादव पुत्र वैजनाथ यादव निवासी दंतनगर विचपन थाना कोतवाली गोंडा बताया। उन्होंने अपने भागे साथी का नाम भी पुलिस को बताया। प्

रभारी थानाध्यक्ष गुलाब सिंह ने बताया कि पूछताछ में पकड़े लोगों ने बताया कि वह 80 किलो चरस को लखनऊ से लेकर मथुरा जा रहे थे। इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए लोेगों को आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।


उधर कोतवाली में एक बीमा एजेंट के खिलाफ एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला सराय शेख निवासी चंद्रशेखर पुत्र रामू ने बताया कि उसकी बीमा एजेंट रीना भदौरिया पत्नी भूपेंद्र सिंह भदौरिया निवासी रामनगर बंबा के पास भिंड क ो बीमा की  किश्त जमा करने के लिए 42,439 रुपये दिए थे, लेकिन उसनेे किश्त  जमा नहीं की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed