{"_id":"5b60ac164f1c1bf6548b603d","slug":"tonpo-reflex-from-collision-of-truck-child-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटा, बालक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटा, बालक की मौत
अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बालक कपिल मौत पर रोते परिजन। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना-ऊसराहार मार्ग के भोली पेट्रोल पंप के पास गोपियागंज मार्ग पर मंगलवार को बेकाबू ट्रक की टक्कर से पलटा टेंपो में सवार चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे गोपियागंज गांव में रहने वाले मनीष कुमार उर्फ सिंकू पुत्र सुरेश चंद्र अपने चार साल के बेटे कपिल को टेंपो पर बैठाकर भोली स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए जा रहा था। पेट्रोल पंप के निकट गोपियागंज मार्ग पर ट्रक ने टेंपो में सामने से टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। चालक मनीष एवं उसका बेटा कपिल टेंपो के नीचे दबकर घायल हो गए। परिवारीजन गंभीर रूप घायल कपिल को इटावा स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मनीष की हालत भी गंभीर है।