{"_id":"5af874ce4f1c1be1408b4f28","slug":"together-during-the-wedding-clashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दौरान आपस में भिड़े घराती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के दौरान आपस में भिड़े घराती
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Sun, 13 May 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
चकरनगर। कस्बा में एक शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया जिसमें लड़की के पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे चलने से छह लोग घायल हो गए। इनमें दो हालत गंभीर है।
विज्ञापन
कस्बा निवासी उदयवीर सिंह यादव की पुत्री की शादी 12 मई को थी। वरमाला की रस्म के समय दुल्हन के मामा ने कहा कि यह शादी नहीं होगी। इस बात पर लड़की के परिवार के लोग सकते में आ गए। लड़की के मामा से शादी न होने का कारण पूछा तो कहासुनी होने लगी। जो देखते ही देखते गालीगलौज एवं मारपीट में बदल गई जिसमें जमकर लाठी डंडों का प्रयोग हुआ। इस झगड़े में लड़की के परिवार पक्ष से संदीप बाबू एवं बाबू सिंह निवासी चकरनगर घायल हो गए। जबकि ननिहाल पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं जिनमें बालिस्टर सिंह, धर्मवीर, जगत बिहारी, प्रीति देवी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर थाना चकरनगर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। फिलहाल किसी भी पक्ष ने थाना चकरनगर में तहरीर नही दी है।
विज्ञापन