फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tire burst collides with car dividend, death of one

टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

Thu, 07 Feb 2019 11:44 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 07 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tire burst collides with car dividend, death of one
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के खरगपुर सरैया में गुरुवार को टायर फटने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और पांच सवारियां जख्मी हो गईं। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


फैजाबाद के लखनऊ रोड स्थित लक्ष्मणपुरी निवासी पवन शर्मा, पिता रमेश शर्मा, पत्नी दीप्ति शर्मा, बेटे तेजस्वी व श्लोक कुमार और मिथिलेश शर्मा के साथ अपनी कार से आगरा जा रहे थे। खरगपुर सरैया के पास अचानक उनकी कार का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चीख पुकार सुन मौके पर तमाम ग्रामीण पहुंच गए और कार में दबे लोगों को खींच कर बाहर निकाला।  घायलों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने दीप्ति शर्मा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक पवन शर्मा अपने परिवार के साथ आगरा में रिश्तेदारी में शादी होने पर जा रहे थे। थाना अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed