फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Throwing wheat sacks from the bogie of the goods train

मालगाड़ी की बोगी से गेहूं के बोरे फेंके

Fri, 14 Sep 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 14 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Throwing wheat sacks from the bogie of the goods train
सेंगर नदी के पास झाड़ियों में पड़े मिले गेहूं के बोरे। अमर उजाल - फोटो : amar ujala
इटावा से कानपुर जा रहा ही मालगाड़ी का प्रेशर डाउन कर उसे इकदिल-भरथना रेलवे स्टेशन के मध्य रोक लिया और एक बोगी से गेहूं बोरियों को झाड़ियों में फेंक दिया। भनक लगते ही गार्ड ने चिल्लाया तो बदमाश भाग गए। आरपीएफ की टीम ने मौके से 89 गेहूं के बोरे बरामद किए हैं। हालांकि अभी इसका अनुमान नहीं लगाया जा सका है कि आखिर बदमाश कितने बोर ले जा सके हैं। आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।    
विज्ञापन


इकदिल रेलवे स्टेशन के डाउन लूप लाइन में मालगाड़ी इकदिल स्टेशन को गुरुवार रात  9 बजकर 05 मिनट पर भरथना की ओर रवाना हुई। लेकिन मालगाड़ी के डिब्बों के बीच में सवार बदमाशों ने सेंगर नदी पुल के पास प्रेशर लीक कर दिया। इससे मालगाड़ी की स्पीड धीमी हो गई। इंजन से चौथी बोगी की सील तोड़कर उसमें भरी गेहूं की सैकड़ों बोरियां को नीचे फेंक दिया। मालगाड़ी के रुकते ही गार्ड ने जब जांच की तो गेहूं की बोरियां ट्रैक के किनारे पड़ी हुई थीं। गार्ड ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। तभी मौके पर डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची आरपीएफ टीम ने आसपास क्षेत्र में चेकिंग की। 89 गेहूं की बोरियों को झाड़ियों से बरामद किया गया।
विज्ञापन


मालगाड़ी रात 9 बजकर 35 मिनट पर भरथना रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद उसे डिब्बे को दोबारा सीज करके रात 10 बजकर 35 मिनट पर रवाना कर दिया गया। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षण विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मालगाड़ी की बोगी से गेहूं चोरी होने की सूचना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने 89 बोरे झाड़ियों से बरामद कर लिए है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मालगाड़ी की बोगी में कितने बोरे रखे थे। इसकी छानबीन चल रही है। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed