{"_id":"5c003461bdec22416939726a","slug":"thieves-gang-robbed-six-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
चोरों के साथ चोरी का माल बरामद दिखाती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात को चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ कर छह शातिरों को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उसने ने कई वारदातों को कबूल किया। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस ने चोरी का खुलासा किया।
26 नवंबर को लालापुरा में रहने वाले राजीव सक्सेना के घर पर चोरों ने धावा बोलकर मोबाइल और 50 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। पुलिस ने गली में लगे एक मकान के सीसीटीवी के फुटेज की तलाश की। इसमें एक शातिर चोर सोनू की शिनाख्त हुई।
पुलिस ने सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना को कबूल किया। उसके बाद पुलिस ने सोनू के गैंग के पांच सदस्यों को रामलीला ग्राउंड से गिरफ्तार किया। कोतवाली राकेश भारती ने बताया कि पकड़े गए चोरों में रिंकू उर्फ सुनील गाड़ीपुरा, सोनू गोयल उर्फ लक्ष्मण नारायण गाड़ीपुरा, राहुल पुत्र रामनारायण मढैबा शिवनारायण, चंदन पुत्र महेश मढैबा, ओमी पुत्र गंगादीन मढैवा और अजय पुत्र नंदन किशोर मढै़बा को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार मोबाइल,11000 रुपये और गारमेंट्स के कपड़े बरामद हुए।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि सोनू पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। कोतवाल राकेश भारती ने बताया कि कई बार जेल जाने वाले शातिर चोरों के गिरोह पर पुलिस ने गैंगस्टर की तैयारी शुरू कर दी है।