फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thieves consolidate millions of goods from four homes

चोरों ने चार घरों से लाखों का माल समेटा

Tue, 16 Jan 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Tue, 16 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Thieves consolidate millions of goods from four homes
तोड़ी गई दरवाजे की कुंडी। - फोटो : अमर उजाला

जसवंतनगर।  थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा धौलपुर में चोरों ने सोमवार की रात चार घरों को निशाना बनाया। चारों घरों से चोर लाखों का सामान ले उड़े। घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह उठने पर कमरों में बिखरा सामान देखकर उनको चोरी की जानकारी हो सकी। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।  

विज्ञापन


गांव में बघेल परिवार के चार घरों में चोरी हुई। चोर रविकांत बघेल के घर में पिछवाडे़ से घुसकर कमरे का ताला तोड़कर सोने की जंजीर दो तोला, चार चूड़ियां साढे़ चार तोला, तीन अंगूठी डेढ़ तोला, झुमकी एक तोला, दो करधनी चांदी की 500
विज्ञापन

ग्राम, चार जोड़ी तोड़िया, 25 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। राजेश के घर में घुसकर चोर जंजीर 12 ग्राम, 2 अंगूठी पौन तोला, एक जोड़ी झुमकी एक तोला, कानों की तरकी तथा चांदी की कंधनी 500 ग्राम चोर चुरा ले गए। बगल में राजेश के भाई कमलेश के घर में घुसकर अंदर कमरे का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। जबकि गांव में ही विद्याराम के घर से ताला तोड़कर 60 हजार रुपये नगद, 70 हजार रुपये के जेवरात तथा 11 नई साड़ियां चोर उठा ले गए। चार घरों में चोरियां होने के बाद भी किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह घरवाले जागे तो ताले, कुंडियां टूटी देख चोरी का पता चला। रविकांत के लड़के की शादी 20 नवंबर को हुई थी। उसकी बहू के जेवरात व अन्य सामान घर पर ही थे। चोर दहेज का कीमती सामान चुरा ले गए। उनका कहना है कि घर से नगदी सहित पांच लाख रुपये से ज्यादा का माल चोरी हुआ है। चारों ने दरवाजों पर लगे कुंडे भी काट दिए थे। सुबह घरवालों ने यूपी 100 को फोन किया लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद थाने को सूचना दी गई। थाना इंचार्ज जितेंद्र प्रताप सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से चोरियों के संबंध में जानकारी ली। घटनास्थल धरबार चौकी क्षेत्र में पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed