फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Theft of the brother's brother in a grocery store

प्रधान के भाई की किराने की दुकान में चोरी

Tue, 16 Jan 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Tue, 16 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Theft of the brother's brother in a grocery store
दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

भरथना। थाना क्षेत्र के गांव बाहरपुरा में चोर सोमवार रात परचून की दुकान के शटर का ताला तोड़कर खाद, चीनी, मैदा की भरी बोरियां लोडर में लादकर चोर चंपत हो गए। चोर दुकान से लगभग 40 हजार रुपये एवं रेजगारी भी ले गए।

विज्ञापन

बाहरपुरा के प्रधान अनिल कुमार पोरवाल के भाई शीलचंद्र उर्फ बबलू पुत्र रामअवतार ने थाना में दी तहरीर में बताया कि वह रात 8.30 बजे अपनी परचून एवं खाद-बीज की दुकान बंद गया था। वह परिवार सहित दुकान के ऊपर बने मकान में सो गए। सुबह करीब 4 बजे आंख खुली तो नीचे आए। मुख्य गेट की बाहर से कुंडी बंद थी। उसने भाई प्रधान अनिल कुमार को फोनकर बुलाया। उसने आकर बाहर से बंद दरवाजा खोला। बाहर आकर देखा तो दुकान का शटर खुला था और गैलरी में ताला बंद था। दुकान से 15 डीएपी की बोरी, दो बोरी चीनी, दो बोरी मैदा, 30 गत्ता साबुन, तेल, मेवा, मसाले आदि सामान गायब था। उसने बताया कि गोलक में रखी 4-5 पासबुकें, अन्य कागजात, एटीएम व 40 हजार रुपये तथा रेजगारी गायब भी चोर चुरा ले गए। उसने यूपी 100 पर फोन कर सूचना दी। रेजगारी ले जाते समय दुकान के आगे फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed