{"_id":"58bc55a24f1c1b185ae7e762","slug":"theft-in-two-house-and-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों और दुकान से चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों और दुकान से चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मोहल्ला अहीर टोला में चोरों ने शनिवार रात दो घरों और एक दुकान को निशाना बनाया। यहां से बाइक, जेवरात और नगदी सहित लगभग डेढ़ लाख का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
शनिवार रात चोर मोहल्ला अहीरटोला निवासी राम किशन यादव पुत्र धीरी सिंह के घर में मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे। कमरे के अंदर रखे दो बक्सों के ताले तोड़कर पांच जोड़ी चांदी की तोड़ियां, एक जोड़ी सोने के कुंडल, 17 नाक के फूल और 18 हजार रुपये नगद ले गए। राम किशन का परिवार मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद बहन के यहां गया था। रविवार सुबह 8 बजे जब वह वापस घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके अलावा चोर पड़ोस के नेम चंद्र पुत्र बलवीर सिंह के घर के सामने खड़ी उनकी बाइक भी ले गए। चोरों ने पास में ही सुनील कुमार पुत्र राजेश कुमार की दुकान के ताले तोड़ दिए। उनकी गुल्लक से एक हजार रुपये नगद तथा अन्य सामान भी ले गए। इन चोरियों की खबर थाना पुलिस को पीड़ित परिजनों ने दी। कस्बा इंचार्ज रजनीश यादव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन