{"_id":"579f93014f1c1bf7702b8855","slug":"theft-in-cop-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
ग्राम रंपुरा में सिपाही के सूने मकान में चोरी के बाद बक्सा दिखाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रंपुरा में चोरों ने एक सिपाही के सूने मकान के ताले तोड़ दिए। घर से जेवर नगदी सहित लाखों का सामान चुरा ले गए। गांववालों की सूचना पर सिपाही मौके पर पहुंचा और जानकारी ली। बाद में उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्राम रंपुरा निवासी अखिलेश यादव पुत्र शिवराज सिंह पुलिस में सिपाही है। इस समय उसकी तैनाती मैनपुरी पुलिस कार्यालय में है। उसकी पत्नी और बच्चे इटावा में रहते हैं। मकान में ताला पड़ा था। रविवार रात चोरों ने मौका पाकर उनके मकान के ताले तोड़ दिए। चोरों ने मकान के अंदर बने कमरों के ताले तोड़ डाले। बक्से के ताले तोड़ जेवर, नगदी और सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
सोमवार सुबह गांव के लोगों ने जब ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना अखिलेश को दी। अखिलेश ने घर में सामान बिखरा देखा तो जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अखिलेश ने बताया कि चोर उनके घर से 20 हजार नगद, तीन पंखे, एक जंजीर, तीन जोड़ी झाले, दो अंगूठी, दस किलो पीतल के बर्तन, गेहूं, टिल्लू पंप, कूलर, पंखा और एक गैस सिलेंडर चुरा ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन