{"_id":"581cd1d74f1c1bac31438aff","slug":"theft-in-chowkidar-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार के कमरे से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार के कमरे से लाखों का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार के कमरे में बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चन सिंह तोमर इंटर कालेज में तैनात चौकीदार के कमरे में गुरुवार रात घुसे चोरों ने नगदी और जेवर समेत लाखों का सामान चुरा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना बलरई क्षेत्र में नहर पुल के पास स्थित बच्चन सिंह तोमर इंटर कालेज में रामप्रबल सिंह यादव चौकीदार है। वह विद्यालय परिसर में बने कमरे में रहता है। गुरुवार रात उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। वह कमरे में ताला लगाकर विद्यालय के कंप्यूटर रूम में सोया था। उसके कमरे के दरवाजे की कुंडी और ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे। उन्हाेंने नगदी, जेवर, कीमती कपड़े, टीवी, फ्रिज और गृहस्थी का सामान चुरा लिया। चौकीदार जब जागा तो उसने देखा कि कमरे के दरवाजे खुले हैं और सामान बिखरा पड़ा है। सूचना पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल किशोर कनौजिया मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी फईम अख्तर ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन